Home डेली न्यूज़ बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक दर्जन से अधिक घायल

बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक दर्जन से अधिक घायल

35
0
Jeevan Ayurveda

विवाद ने लिया हिंसक रूप, मलका गांव में दो अहिरवार परिवारों में जमकर मारपीट; एक दर्जन से अधिक घायल, 8 आरोपी गिरफ्तारछतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलका गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। बीती रात शुरू हुआ यह विवाद सुबह करीब 7 बजे दो अहिरवार परिवारों के बीच लाठी-डंडों और पथराव वाली मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ बच्चों के बीच की छोटी-मोटी कहासुनी थी, जो जल्द ही बड़ों के बीच राजनीतिक और पुरानी रंजिश में बदल गई। गांव के सरपंच प्रेमचंद अहिरवार और उनके पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप लगे हैं। आरोपी पक्ष में प्रेमचंद अहिरवार, भागीरथ, राजकुमार, राहुल, शीला, आरती सहित अन्य शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष से तुलाराम अहिरवार, रामदास, हरिराम, रवि, रंजीत, राजकुमार, विजय, सौरभ समेत कई लोग घायल हुए हैं।पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष की शिकायत पर धारा 296, 115(2), 351(2), 324(3), 333, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज हुआ, जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर धारा 127(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया।गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि कुछ लोग लगातार विवाद की आग भड़का रहे थे, जिसके चलते पुलिस ने विजय अहिरवार, मुकेश अहिरवार, अजय, रोहित, प्रमोद, सौरभ, रामस्वरूप और बृजेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here