Home डेली न्यूज़ युवक करंट की चपेट में आने से झुलसा, जिला अस्पताल में चल...

युवक करंट की चपेट में आने से झुलसा, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में ग्राम हटवाहा थाना बिजावर निवासी 25 वर्षीय युवक अजय राजपूत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे अजय अपने घर की बिजली सुधारने का काम कर रहा था, तभी अचानक तार में करंट प्रवाहित हो गया और वह इसकी चपेट में आ गया। हादसे में युवक के हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए।घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे पिपट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में अजय को बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार झुलसने की वजह से युवक के शरीर के हाथ और पैर के कई हिस्सों पर गहरी चोटें आई हैं, फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घायल के भाई राहुल राजपूत ने बताया कि अजय घर की बिजली सुधारते वक्त अचानक तार में करंट आने से झुलस गया। परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं अगर हालत में सुधार नही होगा तो ग्वालियर के मेडिकल रैफर करवाते हैं, पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here