
कहा- जिसकी कार्यशैली ठीक नहीं, वह हमारी सरकार में नहीं चलेगा
बड़ामलहरा। 25 दिसंबर यानि की आज जिले के खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला रखने के लिए आ रहे प्रधानमंत्र नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम से पहले जिले के प्रभारी मंत्री एंदल सिंह कंषाना छतरपुर पहुंच चुके हैं। भोपाल से छतरपुर जाने के दौरान सोमवार की देर रात बड़ामलहरा में पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह ने अपने निवास पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।पूर्व विधायक ने प्रभारी मंत्री को शॉल-श्रीफल भेंट करते हुए उनका अभिनंदन किया, वहीं प्रभारी मंत्री से विभिन्न बिंदुओं पर संक्षिप्त चर्चा भी की। इसके साथ ही बड़ामलहरा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने टेंट लगाकर धरना दे रहे सरपंच संघ के अध्यक्ष कलन अहिरवार से मिलने के लिए भी प्रभारी मंत्री पहुंचे। उन्होंने सरपंचों का लिखित ज्ञापन लेकर उनकी बात सुनी और निदान कराने का भरोसा देते हुए कहा कि जनता की बीच जिसकी कार्यशैली ठीक नही होगी, वह हमारी सरकार में नही चलेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के अलावा बड़ामलहरा जनपद अध्यक्ष राघव राजा, आनन्द सिंह, रवि राजा, रोहित राजा, डॉ. रमेश असाटी, छोटू छाइकुआं, नितिन चौधरी, नीरज पौराणिक सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।









