Home डेली न्यूज़ स्वच्छता अपनाओ, पर्यावरण बचाओ के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का किया गया आयोजन

स्वच्छता अपनाओ, पर्यावरण बचाओ के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का किया गया आयोजन

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक एवं इकाई दो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेश चंद्र अहिरवार एवं इंजी. वर्षा यादव के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छता ही सेवा स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता के अंतर्गत गोद ग्राम चौका में स्वच्छता जागरूकता अभियान रैली के अंतर्गत गांव के अंदर विभिन्न स्थलों पर साफ सफाई के माध्यम से गांव को स्वच्छ बनाए रखने की हिदायत दी एवं धार्मिक स्थल, पंचायत भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने साफ सफाई कर स्वच्छता का पाठ पढाया। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ बृजेन्द्र सिंह गौतम ने गोद ग्राम चौका जाने से पहले सभी स्वयंसेवकों को स्वच्छता के बारे में पूर्ण जानकारी दी तथा उन्होंने स्वयं सेवकों को यह भी बताया कि साफ सफाई के बाद अपने-अपने ग्लव्स को डस्टबिन में डालकर उसका सही जगह पर निस्तारण कर दे। दोनों इकाईयों से वरिष्ठ स्वयं सेवक आकाश गौतम, मोहिनी अहिरवार, रजनीश पांडे, महक अली, आलोक अहिरवार, विजय अहिरवार,पुरुषोत्तम अहिरवार, सावित्री अहिरवार, सुनील अनुरागी, संजय प्रजापति ,भारती अहिरवार, मधु कुशवाहा, माधुरी सूर्यवंशी, सावित्री साहू, प्रवेश कुशवाहा, पुष्पेंद्र अहिरवार, मनीष अहिरवार ,आरती पटेल, राघवेंद्र कुशवाहा, धीरेंद्र साहू कल्पना अहिरवार मोहित अहिरवार,लगभग 140 स्वयं सेवक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफलता पर श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के चैयरमेन डॉ पुष्पेन्द्र सिंह गौतम, विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. अनिल धगट, उपकुलगुरू डॉ. गिरीश त्रिपाठी, कुलसचिव विजय सिंह ,सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ बी.एस.राजपूत एवं श्री कृष्णा विश्वविद्यालय परिवार ने सभी स्वयं सेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here