Home डेली न्यूज़ जनपद पंचायत में आयोजित हुई कृषि स्थायी समित की बैठक

जनपद पंचायत में आयोजित हुई कृषि स्थायी समित की बैठक

33
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड राजनगर में जनपद पंचायत राजनगर की कृषि स्थाई समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कोरम पूरा होने के उपरांत सभापति श्रीमती कमला पटेल की अध्यक्षता में बैठक की कार्यवाही सम्पन्न हुई, जिसमें शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत खरीफ फसल 2024-25 में बीज वितरण का घटकवार अनुमोदन किया गया साथ ही आगामी रवि फसल की तैयारियों हेतु कार्ययोजना तैयार की गई। समिति की अध्यक्ष ने चेपकटर योजना हेतु अनुदान पर वितरण के लिए प्रस्ताव रखा गया तथा पशु चिकित्सा विभाग ने विद्यासागर गौसंवर्धन योजना का भी अनुमोदन किया गया। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजनगर बी.के.श्रीवास्तव ने समिति के समक्ष प्रस्तुत की। बैठक में समिति के उपस्थित सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श करने के उपरांत विभिन्न योजनाओं का सर्वसम्मति से अनुमोदन का प्रस्ताव पारित किया।बैठक में सभापति श्रीमती कमला पटेल, सदस्य श्रीमती रामदेवी अवस्थी, श्रीमती राजकुमारी द्विवेदी, भुमानीदीन पटेल, योगेश यादव उद्यानिकी विभाग सहित कृषि विभाग राजनगर के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here