Home डेली न्यूज़ खजुराहो, बमीठा एवं राजनगर के मंडल अध्यक्षों फिर जताया गया भरोसा

खजुराहो, बमीठा एवं राजनगर के मंडल अध्यक्षों फिर जताया गया भरोसा

153
0
Jeevan Ayurveda

भारतीय जनता पार्टी ने खजुराहो, बमीठा एवं राजनगर मंडल के अध्यक्षों पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए जहां उन्हें लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनाया है। जबकि नए मंडल विक्रमपुर में छीद्धि कुशवाहा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विदित हो कि बमीठा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी, राजनगर मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल एवं खजुराहो मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए जहां इनको एक बार फिर से अवसर प्रदान किया है तो वहीं विक्रमपुर को नया मंडल बनाया गया है। सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सभी मंडल अध्यक्षों के साथ पूजा-अर्चना की और मिठाइयां बांटकर पटाखे फोड़े।केडी गोस्वामी को मिली मातगुवां की कमाननोट: इस समाचार के साथ फोटो क्रमांक 20 लगाएं।जारी सूची में मातगुवां मंडल की कमान कृष्णदत्त उर्फ केडी गोस्वामी को मिली है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले केडी गोस्वामी ईशानगर मण्डल के अध्यक्ष रह चुके हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने अपने नए परिसीमन में प्रत्येक विधनसभा 4 से बड़ाकर 5 मण्डल बनाए हैं और इसी के तहत मातगुवां नया मंडल बना है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here