पन्ना। पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील की सिद्धपुर पंचायत के बगल से बहने वाली नदी का पुल निर्माण कार्य अधूरा, छोड़कर ठेकेदार का अता पता नहीं है, बरसात के बाद से काम बंद है, अधूरे पुल को देखकर ग्रामीण तरह तरह की बात कर रहे है, पुल के दोनों और की सड़क का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है परंतु पुल के नहीं बनने से अगले आने वाली बरसात में आवागमन अवरुद्ध हो जाएगा, बरसात के बाद से अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, इस रास्ते से कई गांव के ग्रामीणों का आवागमन होता है ग्राम सिद्धपर, ग्राम पुखरा एवं छानीन गांव है, पंचायत मुख्यालय सिंद्धपुर होने से पंचायत के अन्य गांव के लोगों का भी अवागमन होता है। ग्रामीणों ने अपेक्षा की है कि अधूरे पुल का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो, ताकि समय रहते पुल निर्मित हो सके जिससे आवागमन सुगम हो सके।










