Home डेली न्यूज़ मतंगेश्वर मंदिर पहुंचे फिल्मी सितारे

मतंगेश्वर मंदिर पहुंचे फिल्मी सितारे

26
0
Jeevan Ayurveda

।खजुराहो फिल्म महोत्सव में शामिल होने आए फिल्मी सितारों को मतंगेश्वर सेवा समीति और प्रजापिता ब्रह्माकुमरीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मतंगेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए गत रोज भाभी जी घर पर हैं और लापतागंज जैसे धारावाहिक में अभिनय करने वाले अभिनेता रोहिताश गौर अपनी पत्नी डॉ रेखा गौर के साथ मतंगेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्म मुहूर्त की आरती पंडित सुधीर शर्मा और ब्रह्माकुमारीज की टीम के साथ की। वहीं श्री शर्मा ने उन्हें खजुराहो के प्राचीन मंदिरों के आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत कराया। उन्होंने मतंगेश्वर मंदिर के अलावा कलाकारों को प्रतापेश्वर, विश्वनाथ, जगदम्बा मंदिर के आध्यात्म से रूबरू कराया और उनके आमंत्रण को स्वीकार करने के लिए कलाकरों का आभार प्रकट किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here