Home डेली न्यूज़ फिल्म सिटी बनाने के लिए खजुराहो उपयुक्त स्थल: कैलाश विजयवर्गीय

फिल्म सिटी बनाने के लिए खजुराहो उपयुक्त स्थल: कैलाश विजयवर्गीय

30
0
Jeevan Ayurveda

शहरी विकास आवास मंत्री ने चित्रकला प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

खजुराहो। अंतरराष्ट्रीय फि़ल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए रविवार को खजुराहो पहुंचे मध्य प्रदेश के शहरी विकास आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में फिल्म सिटी बनाने के प्रोजेक्ट पर लगातार काम हो रहा है। अभी जिन स्थानों को फिल्म सिटी बनाने के लिए चिन्हित किया गया है, उस लिस्ट में खजुराहो का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म सिटी बनाने के लिए खजुराहो सबसे उपयुक्त स्थल है, संभवत: यहीं पर फिल्म सिटी बने। पत्रकारवार्ता के उपरांत मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिल्म फेस्टिवल के तहत लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।श्री विजयवर्गी ने कहा कि अगर खजुराहो को फिल्म सिटी बनाया जाता है तो निश्चित रूप से यहां के पर्यटन को बढ़वा मिलेगा, साथ ही यहां की मूर्तिकला को ख्याति मिलेगी। उन्होंने कहा कि खजुराहो फिल्म सिटी बनने से आसपास की युवा प्रतिभाओं को अवसर मिलेंगे। मंत्री ने कहा कि खजुराहो को नगर परिषद की जगह नगर पालिका बनाने की जो घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है, उस पर भी काम चल रहा है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक पुष्पेंद्रनाथ पाठक, फिल्म निर्माता, निर्देशक राम बुंदेला, गुड्डू तिवारी, खजुराहो नगर परिषद के सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल, नगर पालिका छतरपुर की अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, भाजपा नेता सुरेंद्र चौरसिया, नौगांव नगर पालिका के अध्यक्ष अनूप तिवारी, लवकुशनगर नगर परिषद अध्यक्ष जीतू खटीक, पंडित सुधीर शर्मा, अभिनेत्री अनीता साहू आदि उपस्थिति रहीं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here