Home डेली न्यूज़ छतरपुर से कूडऩताल धाम तक निकली भव्य पदयात्रा

छतरपुर से कूडऩताल धाम तक निकली भव्य पदयात्रा

50
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के वार्ड नंबर 38 के धर्मप्रेमियों द्वारा स्थानीय राम जानकी मंदिर से कूडऩताल धाम तक भव्य धार्मिक पदयात्रा निकाली गई। यात्रा कूडऩताल धाम पहुंचकर संपन्न हुई जहां हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।
यात्रा के नेतृत्वकर्ता वार्ड पार्षद प्रतिनिधि एवं युवा कांग्रेसी नेता पुष्पेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सुबह 9 बजे हनुमान टौरिया के पीछे पुरुषोत्तम मंडपम के सामने राम जानकी मंदिर, पठापुर रोड पर भक्तजन एकत्रित हुए। सुबह 10 बजे पदयात्रा शुरु हुई जो पठापुर, राजापुरवा, हतना और धौरी होते हुए कूडऩताल धाम पहुंची। उन्होंने बताया कि समस्त वार्डवासियों के सहयोग से आयोजित इस यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कूडऩताल धाम पहुंचने पर भक्तों ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरित किया। यात्रा के दौरान मार्ग में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here