Home डेली न्यूज़ मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार टेम्पो ने मारी टक्कर

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार टेम्पो ने मारी टक्कर

26
0
Jeevan Ayurveda

बमीठा। मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार टेम्पो चालक ने टक्कर मार दी जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट आयी है। घायल महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में रिफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह छ: बजे खजुराहो फोरलेन पर पीरा तिगैला के पास मॉनिंग वॉक पर निकलीं रीना मीणा को तेज रफ्तार से आ रही एमपी 16 आर 1905 के टेम्पो चालक ने नींद की झपकी आने पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला के सिर व चेहरे में सिर चोट आयी है। हालत गंभीर होने पर आरपीएफ के जवानों ने रीना मीणा को तत्काल वाहन से छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रीना मीणा के पति खजुराहो रेलवे स्टेशन में रेलवे पुलिस में पदस्थ हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here