वारदात घटना स्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पता चला कि देर रात दो चोरों ने बाड़े का गेट तोड़कर भैंस चोरी की है। पीड़ित पशुपालक ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओरछा रोड थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक, नारायणपुरा रोड, सिद्धेश्वर मंदिर के पीछे रहने वाले रत्नेश सिंह चौहान के बाड़े में शनिवार देर रात दो अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। सीसीटीवी फुटेज में दोनों चोर पहले बाड़े का गेट तोड़ते हुए तथा बाद में भैंस ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रत्नेश ने ओरछा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से चोरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।








