Home डेली न्यूज़ नौगांव की बेटी तृप्ती कठैल को मिला राष्ट्रीय सम्मान

नौगांव की बेटी तृप्ती कठैल को मिला राष्ट्रीय सम्मान

39
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। नगर की बेटी तृप्ती कठैल ने दिल्ली में आयोजित 25वें गंतव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह में स्त्री शक्ति सम्मान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। देशभर से चुनी गईं 62 विशिष्ट हस्तियों में शामिल तृप्ती को यह सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र सुनील शास्त्री ने प्रदान किया। इस उपलब्धि से नौगांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित 25वें गंतव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह में नौगांव की तृप्ती कठैल को स्त्री शक्ति सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील शास्त्री ने की, जबकि दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंच पर सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी, ममता महंता, पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, विधायक राजकुमार भाटिया, पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीब पाटजोशी, पार्षद नेहा अग्रवाल, उद्योगपति अमित गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, अजय शर्मा और प्रितपाल सरना जैसे प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। इस समारोह में देशभर से प्राप्त 1040 प्रविष्टियों में से शिक्षा, समाज सेवा, साहित्य, स्वास्थ्य, पत्रकारिता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली केवल 62 हस्तियों का चयन किया गया। तृप्ती कठैल का इस सूची में शामिल होना नौगांव के लिए गर्व का विषय बन गया। सुनील शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश की असली ताकत वे लोग हैं जो निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करते हैं, और ऐसे लोगों को सम्मानित करना सबका कर्तव्य है। तृप्ती के सम्मान की खबर नौगांव पहुंचते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल छा गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here