
एनएसएस के 55वें स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम
छतरपुर। मंगलवार को शहर के शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस का 55वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शशि प्रभा परिहार ने सभी स्वयंसेवकों को स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए बधाई दी और महात्मा गांधी के सिद्धांतों से छात्राओं को अवगत कराया। इसके साथ महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी राजकुमार राय ने छात्राओं के स्वयंसेवक बनने पर गर्व होने की बात कहते हुए उनके द्वारा की जा रही सेवा को सर्वोत्तम कार्य बतलाया। वहीं प्रो. बीके प्रजापति ने एनएसएस की स्थापना क्यों एवं किस उद्देश्य से की गई, इस पर प्रकाश डाला। डॉ. शशिकांत अवस्थी ने समाज के प्रति विद्यार्थियों का दायित्व एवं योगदान के बारे में छात्राओं को समझाया। डॉ. कनुप्रिया चौबे ने एनएसएस के स्वय सेवकों की भूमिका स्वयं एवं समाज सुधार में कितनी महत्वपूर्ण होती है यह बताया। छात्रा कृतिका रजक ने एनएसएस गीत गया, तदुपरांत सभी छात्राओं ने स्वच्छता ही सेवा है, की शपथ ली। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. बीके प्रजापति, डॉ. शिवेंद्र, डॉ. शशिकांत, डॉ. कनुप्रिया चौबे, डॉ. राजश्री सिसोदिया, डॉ. शुभा मिश्रा, डॉ. मालवीय, डॉ. राकेश अहिरवार उपस्थित रहे। एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. किशोरी सोनी ने सभी छात्राओं एवं आगंतुकों का आभार जताते हुए छात्राओं को एनएसएस से जुडऩे के लिए प्रोत्साहित किया।









