
खजुराहो। राजनगर थानांतर्गत ग्राम नांद में दोपहर लगभग 3.30 बजे अचानक तेज बारिश के साथ शासकीय माध्यमिक शाला के पास बल्लू कुशवाहा पिता बुदइयां कुशवाहा के घर पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे उस घर की सार में बंधी 3 नग भैंसों की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत ये रही कि उस दौरान घर पर कोई नहीं था जिससे जनहानि होने से बच गई,जबकि पास में माध्यमिक शाला में कक्षायें चल रही थी, घटना के तुरंत बाद बच्चों की छुट्टी कर दी गई।









