Home डेली न्यूज़ नपा अध्यक्ष की कथनी करनी एक, वादा किया तो निभाया-बिष्णु श्रीवास्तव

नपा अध्यक्ष की कथनी करनी एक, वादा किया तो निभाया-बिष्णु श्रीवास्तव

24
0
Jeevan Ayurveda

राजेन्द्र पार्क में मूर्ति स्थापना का कार्य तेजी से प्रारंभ

Ad


टीकमगढ़। देश के प्रथम राष्टपति डां राजेन्द्र प्रसाद की भव्य प्रतिमा कुछ समय पूर्व किन्हीं कारणों से निकाल दी गई थी। जिसको लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत राष्टीय उपाध्यक्ष प्रदीप खरे के नेतृत्व में समाज के सदस्यों द्वारा प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की जा रही थी। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने महापुरूष की प्रतिमा स्थापना के मामले को गंभीरता से लेते हुए एक माह में प्रतिमा स्थापित किए जाने का वादा किया था। उन्होंने पन्द्रह दिन के भीतर ही कार्य आरंभ कराकर आगामी दो अक्टूबर को प्रतिमा का समारोह पूर्वक लोकार्पण कराए जाने का वादा किया। यह बात महासभा के संभागीय अध्यक्ष एवं जंप के प्रदेश सचिव बिष्णु दयाल श्रीवास्तव ने कहते हुए अध्यक्ष श्री मलिक के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री मलिक ने बताया कि राजेन्द्र पार्क के पीछे पूर्व में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी मूर्ति स्थापना हुईं थीं, जो कुछ समय बाद छतिग्रस्त हों गई थी। जिसके बाद उक्त स्थान खाली था, जिसको लेकर कायस्थ समाज के पदाधिकारियों द्वारा मूर्ति की पुन: स्थापना की मांग चल रही थी। इस जायज मांग को गंभीरता से लेते हुए हमने एक माह में ही प्रतिमा स्थापित किए जाने का वादा किया है, जिसे हरहाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के महापुरूषों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने कायस्थ समाज से जो वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया। समाज उनकी पहल की सराहना करता है। उनके द्वारा शीघ्र कार्य प्रारम्भ करने की बात कहीं गई थी, उनके द्वारा जो कहा गया वैसा ही हुआ। उक्त स्थान पर मूर्ति स्थापना का कार्य प्रारंभ हो चुका है, इसलिए कहा गया है कि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक जो कहते वह जरूर करते हैं, उनके द्वारा जनता की मांग पर कई निर्माण कार्य प्रारंभ कराए गए हैं। प्रतिमा स्थापना कार्य को आरंभ किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए अध्यक्ष श्री मलिक के प्रति आभार व्यक्त करने वालों में राष्टीय उपाध्यक्ष प्रदीप खरे पत्रकार, राष्टीय अध्यक्ष महिला बिंग श्रीमती सुनीता खरे, प्रदेश महासचिव श्रीमती मीरा खरे, संजीव खरे, संदीप खरे, रवि श्रीवास्तव, योगेश खरे, मुरारी श्रीवास्तव, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, राजेन्द्र खरे बड़ागांव, रामेश्वर प्रसाद, मनोज खरे, रिषभ खरे, सुनीता खरे, रूचि श्रीवास्तव, रेखा, सुमन, मधु, प्रतिमा, अशोक खरे, सौरभ खरे, सुनील खरे, राजकुमार खरे, सुरेन्द्र खरे, केके खरे, कैलाश खरे सहित अनेक लोगों के नाम शामिल हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here