Home डेली न्यूज़ करंट से हुई भैंस की मौत, किसान ने मांगा मुआवजा

करंट से हुई भैंस की मौत, किसान ने मांगा मुआवजा

35
0
Jeevan Ayurveda

ईशानगर। शुक्रवार को बिजली विभाग की लापरवाही के कारण नगर में एक गर्भवती भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। किसान ने बताया कि खेत में एक महीने से टूटा बिजली खंभा और तार पड़ा था, जिसकी शिकायत बार-बार करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। भैंस की कीमत 80 हजार रुपये बताई जा रही है, और किसान ने मुआवजे की मांग की है।
ईशानगर निवासी मोहन कुशवाहा (35 वर्ष) ने बताया कि भेलसी रोड पर उनके खेत में एक महीने पहले आंधी-तूफान के कारण बिजली खंभा टूट गया और तार खेत में पड़े थे। बिजली विभाग को कई बार शिकायत की गई, लेकिन न खंभा ठीक किया गया और न ही बिजली सप्लाई बंद की गई। शुक्रवार को उनकी गर्भवती भैंस करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। मोहन ने भैंस की कीमत 80 हजार रुपये बताई और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here