Home डेली न्यूज़ शराब पीने में अड़ंगा डाल रहे युवक की लाठियों से पिटाई

शराब पीने में अड़ंगा डाल रहे युवक की लाठियों से पिटाई

45
0
Jeevan Ayurveda

 छतरपुर। कुछ लोग रास्ते में बैठकर शराबखोरी कर रहे थे वहीं से गुजर रहे एक अधेड़ ने नशे के खिलाफ शराबियों को उपदेश देना शुरू किया तो शराबियों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के शिकार अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।
बिजावर अनुविभाग अंतर्गत पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम गंज सिजारी का रहने वाला चाली राजपूत बीती रात करीब 9 बजे गांव में ही रास्ते से जा रहा था तभी रास्ते में कुछ लोग शराब पी रहे थे। चाली राजपूत ने उन्हें समझाया कि नशे की गिरफ्त से बाहर निकलो मगर यह बात शराबियों को बुरी लग गई। आव देखा न ताव तुलसी राजपूत और ब्रजेश राजपूत ने गाली-गलौच करते हुए चाली राजपूत के सिर में डण्डे मार दिए। लाठी-डण्डों से पिटाई होने के कारण चाली राजपूत बुरी तरह घायल हो गया और उसे इलाज के जिला अस्पताल लाया गया।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here