Home डेली न्यूज़ हनुमान टौरिया भंडारे के साथ हुआ पतंगबाजी का आयोजन

हनुमान टौरिया भंडारे के साथ हुआ पतंगबाजी का आयोजन

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पिछले कई वर्षों से हनुमान टोरिया मंदिर परिसर पर हनुमान टौरिया सेवा समिति द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग प्रतियोगिता एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है । इसी क्रम में इस वर्ष भी हनुमान टोरिया पर हजारों भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर देर रात तक चले भंडारे में खिचड़ी का प्रसाद, लाई व तिल के लडडू तथा पूड़ी सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया साथ ही दोपहर 12 बजे से पतंग प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ । समिति के सदस्य गिरजा पाटकर ने बताया कि हनुमान टोरिया सेवा समिति के द्वारा आयोजित इस पतंग प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह उपस्थित रहे, उन्होने सभी बच्चों का उत्साह बर्धन किया।  इस अवसर गिरजा पाटकर ने सभी बच्चों को निशुल्क पतंगे एवं चरखी वितरित की एवं सभी बच्चों के साथ उत्साह पूर्वक पतंग बाजी की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here