Home डेली न्यूज़ सेवा पखवाड़ा में युवा मोर्चा ने किया रक्तदान

सेवा पखवाड़ा में युवा मोर्चा ने किया रक्तदान

73
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत गुरुवार को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिला अस्पताल छतरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने रक्तदान किया। उल्लेखनीय है कि सेवा पखवाड़ा में युवा मोर्चा द्वारा सेवा के विभिन्न कार्यक्रम पूरे जिले में अयोजित किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में संपन्न हुए शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेंद्र चौरसिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा एवं कार्यक्रम प्रभारी अंचल जैन,शुभम चौधरी, युवा मोर्चा महामंत्री विक्की सिंह तोमर, नरेंद्र यादव, गुड्डू पाठक, ऋषि नायक, सचिन, रवि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here