Home डेली न्यूज़ ससुराल में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

ससुराल में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

23
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलधाम कॉलोनी ईदगाह के पीछे ससुराल में रह रहा युवक बुधवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के मामा के लड़का दीपक कुशवाहा ने बताया कि उसका भाई कालीचरण कुशवाहा निवासी दौरिया थाना नौगांव काफी दिनों से अपनी ससुराल गोकुलधाम कॉलोनी छतरपुर में रह रहा था। बीती रात मृतक ने अपने पिता को फोन पर सूचना दी थी कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद सुबह सूचना मिली कि कालीचरण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद मृतक कालीचरण के परिजन उसकी ससुराल पहुंचे जहां वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर युवक के साथ मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here