Home डेली न्यूज़ थाना प्रांगण में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक, अहम बिंदुओं पर...

थाना प्रांगण में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक, अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा

34
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। नगर में आज शाम करीब 6 बजे लवकुशनगर थाना प्रांगण में एसडीओपी व तहसीलदार की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में आगामी त्यौहारों को मद्दे नजर रखते हुए शांति से मनाने के ऊपर जोर दिया गया। इस बैठक में लवकुश नगर के एसडीओपी नवीन दुबे और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे। उनके साथ लवकुश नगर थाना प्रभारी प्रशांत सेन भी उपस्थित रहे। हाल ही में 7 सितंबर से गणेश चतुर्थी का उत्सव भी होने वाला है। यह उत्सव ग्यारह दिनों तक नगर के स्वामी विवेकानंद पार्क में चलेगा। इस बैठक में गजानन समिति के कुछ सदस्य भी शांति समिति की बैठक में पहुंचे क्योंकि सात सितंबर से गणेश चतुर्थी लग रही हैं और 17 तारीख को इसका विसर्जन छतरपुर रोड स्थित उर्मिल नदी में होगा। इसी के तहत इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग भी अपना त्यौहार इसी माह में मनाते हैं और संयोग से जहाँ 17 तारीख को गणेश विसर्जन होना है उसी तारीख को ईद मिलादुन्नबी का जुलुस निकलना है। इन्हीं दोनों त्योहारों को मद्दे नजर रखते हुए शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओपी नवीन दुबे ने दोनों पक्षों को समझाइस भी दी है कि अपने-अपने त्यौहार शांति से मनाएं व दोनों पक्ष अपने अपने जलूस बड़े ही शान्ति के साथ निकाले, नगर में जितने भी रूट है सभी रोडो पर पुलिस की नजर रहेगी। अपना-अपना जुलूस अपने-अपने टाइम के अनुसार निकाले। पुलिस प्रशासन ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की बात कही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here