Home डेली न्यूज़ अधिकारी बोले अपराधियों को छोड़ेंगे नहीं

अधिकारी बोले अपराधियों को छोड़ेंगे नहीं

25
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस पर हुए हमले के बाद सरकार और प्रशासन सख्त जवाबी कार्यवाही के मूड में नजर आए। छतरपुर में बिगड़े हालातों के बाद कमिश्नर वीरेन्द्र रावत और आईजी प्रमोद कुमार ने कोतवाली का निरीक्षण किया। यहां मीडिया से बातचीत में दोनों अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर सभी अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। एसपी अगम जैन ने भी कहा कि अपराधियों को चिन्हित कर उनकी अवैध संपत्तियों की जांच कराई जाएगी। इन पर रासुका और जिला बदर जैसी कार्यवाही भी करेंगे। जिन लोगों के पास शस्त्रों के लाईसेंस हैं उन्हें भी निरस्त कराया जाएगा।
पैदल मार्च निकाला, 30 से ज्यादा आरोपी पकड़े
इस मामले में छतरपुर जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पूरे जिले का फोर्स तैनात किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों का फोर्स भी बुलाया गया है। रात को ही कलेक्टर पार्थ जैसवाल, डीआईजी ललित शाक्यवार और एसपी अगम जैन के नेतृत्व में पहले एक पैदल मार्च निकाला गया। इसके बाद रात को ही पथराव करने वाले 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का जुलूस भी निकाला है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here