Home डेली न्यूज़ पुलिस पर पत्थर चलाने वालों पर एक्शन शुरू

पुलिस पर पत्थर चलाने वालों पर एक्शन शुरू

53
0
Jeevan Ayurveda

हाजी शहजाद अली की 5 करोड़ की हवेली को मिट्टी में मिलाया

छतरपुर। 21 अगस्त को सिटी कोतवाली में प्रदर्शन करने पहुंची मुस्लिमों की भीड़ में आए उपद्रवी तत्वों के द्वारा की गई पत्थरबाजी के खिलाफ अब पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने इस मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर 46 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर की है जबकि 150 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इस मामले में आरोपी बनाए गए मुस्लिम समाज के पूर्व सदर हाजी शहजाद अली सबसे पहले पुलिस के निशाने पर आए। पुलिस और प्रशासन ने मस्तान शाह कॉलोनी नया मोहल्ले में हाजी शहजाद अली के द्वारा बनाई गई लगभग 5 करोड़ रूपए कीमत की 20 हजार स्क्वायर फिट वाली आलीशान हवेली को अवैध बताकर जमींदोज कर दिया।उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त की दोपहर थाने में किए गए इस पथराव में टीआई अरविंद कुजूर सहित दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। मुस्लिमों की यह भीड़ महाराष्ट्र के नासिक में महंत रामगिरि द्वारा पैगम्बर साहब के खिलाफ दिए गए एक आपत्तिजनक बयान के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए कोतवाली में जमा हुई थी और तभी अचानक भीड़ ने पुलिस थाने में पथराव शुरू कर दिया था। पथराव की इस घटना के बाद पूरे मप्र में छतरपुर में बिगड़े माहौल की चर्चा आग की तरह फैल गयी। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जारी किए अपने बयान में इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे। सीएम से मिले निर्देश के बाद आईजी प्रमोद कुमार और कमिश्नर वीरेन्द्र रावत भी छतरपुर की तरफ रवाना हो गए। इधर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने सुबह 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में पूरे जिले का पुलिस फोर्स एकत्रित कर बड़े एक्शन की तैयारी कर ली। पुलिस फोर्स को शहजाद अली के मकान को ध्वस्त करने के लिए रवाना किया गया। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका की टीमें भी मौजूद रहीं।चार मशीनों ने 8 घंटे में मिट्टी में मिला दी हवेलीहाजी शहजाद अली के द्वारा मस्तान शाह कॉलोनी में एक नई हवेली का निर्माण किया गया था। हालांकि वे अपने चार भाईयों सहित इस हवेली में शिफ्ट होने वाले थे लेकिन फिलहाल यहां कोई नहीं रहता था। हवेली दो मंजिला इमारत के रूप में 20 हजार स्क्वायर फिट मैदान में आलीशान तरीके से बनाई गई थी। सुबह लगभग 11 बजे भारी पुलिस फोर्स यहां पर चार एलएनटी और जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचा। इस हवेली में पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही का विरोध करने वाला भी कोई नहीं था। सबसे पहले जेसीबी की मदद से हवेली के भीतर बड़ी मशीनों को ले जाने का रास्ता बनाया गया और फिर 8 घंटे तक चली कार्यवाही के दौरान इस हवेली को मिट्टी में मिला दिया गया। हवेली के भीतर तीन चार पहिया वाहन, एक मोटर साईकिल बुलेट भी मौजूद थी जिसे मशीनों से बाहर निकाला गया जिससे वे भी ध्वस्त हो गईं। हवेली में मौजूद एक बेडरूम के भीतर दो राईफलें बरामद हुईं इन्हें भी जब्त किया गया।इन पर दर्ज हुई एफआईआरपुलिस थाने पर किए गए पथराव में सिटी कोतवाली के सब इंस्पेक्टर राहुल तिवारी ने फरियादी बनकर एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में मुस्लिम समाज के सदर जावेद अली, पूर्व सदर शहजाद हाजी, अंजान उर्फ अंजार राईन, यूसुफ, अरमान, जुगनू खान उर्फ गुलाम, सोनू खान, रफत खान, यूसुफ जरेला, यूसुफ बाबा, तौफीक, जावेद उर्फ मुंट, मुकीम, यूसुफ का भाई राजा, आजाद राईन, लकी, इरफान, मेहताब, रिजवान खान, अहमद चौधरी, सद्दाम, महफूज, आजाद अली, मौलाना इरफान चिश्तीन, पूर्व सदर शहजाद हाजी का लड़का सोनू एवं मोनू, नाजिम चौधरी, मौलाना इरफान, तवरेज खान, मुख्त्यिार स्वीमिंग पूल वाला, विलाल खान, मोहम्मद जुनैद, तारिक अली, शकील सौदागर, सलमान खान, अजान खान, फैजान खान, अल्तमेश राईन, अल्पेश राईन, शहबाज चौधरी, सद्दू , नईम खान, फिरोज पठान, मुदस्सर फर्नीचर की दुकान वाला, दानिश, जीशान सहित 150 अज्ञात लोग शामिल हैं। इन आरोपियों पर धारा 109(1), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 296, 121(1), 132, 324(4), 95, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति 3(2) (वीए) सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here