Home डेली न्यूज़ त्यौहार पर गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

त्यौहार पर गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

29
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। आगामी त्यौहार अनंत चतुर्दशी और ईद मिलादुन्नबी के मद्देनजर थाना पुलिस पूरी तरह से तैयार है, इसका विश्वास दिलाने शनिवार को नगर में पुलिस द्वारा पैदल व बाइक मार्च निकाला गया। इस दौरान दुकानों के सामने सड़क पर अवस्थित खड़े मिले वाहनों को व्यवस्थित खड़ा करने के निर्देश दिए गए, साथ ही कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया। थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने कहा कि हमारा काम अपराधियों के मन मे खौफ पैदा करना है, आम जनता पुलिस पर विश्वास रखे। उन्होंने कहा कि सभी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होंगे, यदि किसी ने गड़बड़ी कीतो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि थाना पुलिस इन दिनों पूरे नगर की मुस्तैदी से निगरानी करते हुए असामाजिक एवं अपराधिक तत्वों पर नजर बनाये हुए है, जिससे जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है। त्यौहरों के पूर्व बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए बाजार इलाके में एक पुलिस टीम भी तैनात की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here