Home डेली न्यूज़ आबकारी विभाग ने पकड़ी 53 लीटर अवैध शराब

आबकारी विभाग ने पकड़ी 53 लीटर अवैध शराब

75
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा विक्रय एवं परिवहन पर की जा रही कार्यवाहियों के ग्रम में बीती रात 53 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। आबकारी अधिकारी बीआर वैद्य ने बताया कि विगत रात्रि बगौता इलाके में एक स्कूटी से 296 पाव (लगभग 53.3 लीटर) अवैध मदिरा का परिवहन कर रहे वाहन को पकड़ा गया है। आरोपी अंशुल साहू, मौके से फरार हो गया था, जिसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here