Home डेली न्यूज़ घायल गौवंश को तुरंत मिला उपचार

घायल गौवंश को तुरंत मिला उपचार

50
0
Jeevan Ayurveda

उक्त घटना के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही की। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर तत्काल मौके पर पहुंचे एडीएम मिलिंद नागदेवे, एएसपी विक्रम सिंह, डीडी वेटनरी एवं पशुचिकित्सा अधिकारियों की उपस्थिति में त्वरित रूप से दवाइयों के साथ घायल गौवंश का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं मृत गौवंशों को ससम्मान पूर्वक दफनाया गया। इस दौरान आवश्यक रूप से अग्निशामक वाहन, चलित पशु चिकित्सा इकाई एवं एनएचएआई के पेट्रोलिंग वाहन भी पहुंच गए थे। कलेक्टर ने इस घटना में संबंधित दोषियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here