
दोपहर के वक्त शहर भ्रमण पर निकलीं सदर विधायक ललिता यादव ने कहा कि छतरपुर शहर हमेशा से शांति का टापू रहा है, जो भी हमारे शहर की शांति को भंग करने का प्रयास करेगा उसकी खैर नहीं। विधायक ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए व्यापारियों से मुलाकात की और लोगों से शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करते हुए भयमुक्त रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि छतरपुर शहर में 21 तारीख को भीम आर्मी और मुस्लिम समाज के कुछ लोगों द्वारा किए गए उपद्रव के परिणामस्वरूप पुलिस-प्रशासन को सख्ती दिखानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि जो भी शहर की शांति व्यवस्था को बिगाडऩे का प्रयास करेगा उसे नेस्तनाबूत कर दिया जाएगा, ताकि ऐसे लोग दोबारा खड़े न हो पाएं। उन्होंने यह भी कहा कि वे शहर की सेवक हैं इसलिए आज अपने लोगों से मिलने के लिए शहर भ्रमण कर रही हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अमन पसंद लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, वे निर्भय होकर अपना काम करें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।








