Home डेली न्यूज़ पुलिस प्रशासन ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

पुलिस प्रशासन ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

38
0
Jeevan Ayurveda

शांतिपूर्वक अदा की गई जुमे की नमाज, मस्जिदों के बाहर तैनात रहा पुलिस बल

छतरपुर। कोतवाली थाना में पथराव किए जाने के मामले में गत रोज शहर में की गई बड़ी कार्रवाई के बाद शुक्रवार की सुबह से फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। शहर की तमाम मस्जिदों के बाहर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया था, जिसकी मौजूदगी में शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अता की गई। वहीं दोपहर के वक्त सदर विधायक ने बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों से मुलाकात की और शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करते हुए भयमुक्त रहने की अपील की।सुबह करीब 10 बजे से पुलिस महकमा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर में निकला। एएसपी विक्रम सिंह ने फ्लैग मार्च के दौरान कहा कि शहर की शांति भंग करने वालों के अलावा अन्य किसी को भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है। सभी लोग शांतिपूर्वक अपने-अपने कार्य करें और प्रतिष्ठान संचालित करें। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च के साथ-साथ सभी संप्रदायिक स्थलों का भ्रमण किया जा रहा है। मस्जिदों के बाहर एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि लोग भयमुक्त होकर शांतिपूर्वक नमाज अदा कर सकें। मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोग बारी-बारी से नमाज अदा करने पहुंचे और शांतिपूर्वक नमाज पढऩे के बाद वापिस लौटे। जिन गलियों में शुक्रवार के दिन चहल-पहल रहती थी वहां इस बार शांति देखी गई। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने यह चेतावनी भी दी कि किसी भी स्थान पर भीड़ एकत्रित न करें। इसके अलावा बाजार क्षेत्र में व्यापारियों से निर्भय होकर प्रतिष्ठान खोलने की अपील की गई।मस्जिदों के बाहर तैनात रहे तहसीलदार और एसडीएमशहर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में एडीएम मिलिंद नागदेवे द्वारा शुक्रवार को जिले के विभिन्न एसडीएम और तहसीलदारों की शहर की मस्जिदों के बाहर ड्यूटी लगाई गई। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक छतरपुर एसडीएम अखिल राठौर ने मनिहारी मस्जिद सहित अन्य सभी मस्जिदों का भ्रमण किया। इसके अलावा तहसीलदार रंजना यादव ने मऊदरवाजा मस्जिद, बस स्टैंड मस्जिद और बसारी दरवाजा मस्जिद के बाहर व्यवस्था को संभाला। इसी तरह तहसीलदार दिनेश कुमार खटीक ने सरानी दरवाजा पर पुराने इलाहाबाद बैंक के नीचे स्थित मस्जिद, शुक्लाना मोहल्ला की मोती मस्जिद, नायब तहसीलदार रामनरेश गौतम ने छोटी कुंजरेहटी मस्जिद, बड़ी कुंजरेहटी मस्जिद, नायब तहसीलदार श्रीमती इंदू गौड़ ने पुलिस लाइन के पास स्थित मस्जिद, संकट मोचन पहाड़ी के पास स्थित मस्जिद, नायब तहसीलदार कलेक्ट्रेट कपिल शर्मा ने अनगढ़ टौरिया के नीचे नारायण बाग की मस्जिद, तहसीलदार अरविंद शर्मा ने मस्तान शाह बाबा मजार के पास की मस्जिद, नायब तहसीलदार लवकुशनगर सुप्रिया बागरी ने हनुमान टौरिया मस्जिद, नायब तहसीलदार गौरिहार प्रदीप सिंह लोधी ने नया मोहल्ला की टंडेल मस्जिद, नायब तहसीलदार घुवारा सृष्टि पटेल ने पुरानी ईदगाह छत्रसाल चौराहा की मस्जिद और नायब तहसीलदार घुवारा सुनील केवट ने बड़ी तकिया मस्जिद पर शांति व्यवस्था बनाई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here