
छतरपुर। शनिवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले नगर के वार्ड क्रमांक 10 में संत रविदास की प्राण-प्रतिष्ठा भी कराई गई। वार्ड क्रमांक 10 के पठानीपुरा मुहाल से प्रारंभ हुई शोभायात्रा कालीमाई, जिमिदारी, खंदिया, बस स्टैंड होते हुए पुन: रविदास मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में मातृशक्ति सिर पर कलश रखकर नंगे पैर चलीं। वहीं युवा डीजे, ढोल-नगाड़े की धुन पर नृत्य करते हुए निकले।








