Home डेली न्यूज़ आरोप: हत्या के मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही

आरोप: हत्या के मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही

44
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण

छतरपुर। जिले के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सांदनी के ग्रामीणों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर सटई थाना पुलिस द्वारा हत्या के मामले कार्यवाही न किए जाने की शिकायत की है। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।सांदनी निवासी कुंती कुशवाहा ने बताया कि गांव के महादेव कुशवाहा, सुखदीन कुशवाहा और बोदा कुशवाहा से उसके परिवार की पुरानी बुराई है। कुछ दिन पहले महादेव कुशवाहा और सुखदीन कुशवाहा ने कुंति के पति के साथ मारपीट भी की थी। कुंती के मुताबिक विगत 21 फरवरी को वह अपनी दोनों बेटियों के साथ खेत पर थी। शाम करीब 6 बजे उसकी बड़ी बेटी रानी कुशवाहा नित्यक्रिया के लिए गई। काफी देर तक जब वह वापिस नहीं लौटी तो कुंती ने उसकी खोज शुरू की। इसी दौरान उसके खेत से कुछ दूरी पर लगे एक पेड़ पर उसे रानी की फांसी के फंदे पर लटकी दिखाई दी। जब कुंती पेड़ के पास पहुंची तो उसे बोदा कुशवाहा भागते हुए दिखाई दिया। कुंती का आरोप है कि बोदा कुशवाहा ने ही पुरानी बुराई के चलते उसकी बेटी की हत्या की है। घटना के बाद कुंती ने सटई थाने में मामले की शिकायत की थी, लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने न तो एफआईआर में बोदा कुशवाहा का नाम लिखा है और न ही किसी प्रकार की कार्यवाही की है। कुंती ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here