Home डेली न्यूज़ मेमो ट्रेन से कटा युवक का पैर, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

मेमो ट्रेन से कटा युवक का पैर, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

36
0
Jeevan Ayurveda

ईशानगर। ईशानगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में युवक का एक पैर कट गया। घायल की पहचान देवेंद्र उर्फ मुन्नू विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो ईशानगर का निवासी है।जानकारी के अनुसार युवक सुबह मेमो ट्रेन पकडऩे के प्रयास में ट्रेन के नीचे आ गया। घटना सुबह लगभग 5 से 5:15 बजे के बीच हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। डायल-112 की टीम, जिसमें आरक्षक धर्मेंद्र मिश्रा और पायलट सूरज अहिरवार शामिल थे, तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने घायल युवक को तुरंत एफआरव्ही की मदद से जिला चिकित्सालय छतरपुर पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। डायल-112 टीम ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई की और घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here