खजुराहो। नगर की पुरानी बस्ती में रविवार की रात देशी कट्टों से फायरिंग और लाठी-डंडों से मारपीट की घटना सामने आई। बताया गया है कि चार से पांच बाइक सवार युवकों ने एक युवक के पेट में कट्टा अड़ाकर उसे धमकी दी, हवाई फायरिंग की तथा घर की महिलाओं पर हमला करने का प्रयास किया। चूंकि पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी जिसके चलते आरोपियों ने कैमरे और एक बाईक भी तोड़ डाली।घटना रविवार की देर रात पुरानी बस्ती में घटी। चार-पांच युवक बाइक पर सवार होकर आए और स्थानीय निवासी कमलेश द्विवेदी के पेट में देशी कट्टा अड़ाकर धमकाते हुए फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं लाठी-डंडों से मारपीट भी की गई जिससे कुछ महिलाएं घायल हुईं हैं। स्थानीय निवासी अभयकांत द्विवेदी ने बताया कि हमलावरों ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे और एक बाइक भी तोड़ डाली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने मौके पर दो-तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया कि अवैध हथियारों से फायरिंग और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।









