
थाना नौगाँव में वर्ष 2008 में हत्या का प्रयास अपराध दर्ज हुआ था। पूर्व में आरोपी प्रताप सिंह राय गिरफ्तार किया गया था। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही थी, अपराध न्यायालय में लंबित था। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपए के इनाम के उद्घोषणा की थी। थाना नौगाँव पुलिस टीम ने 17 साल पुराने वर्ष 2008 के हत्या के प्रयास के प्रकरण के आरोपी सुघर सिंह खंगार पिता मानसिंह खंगार उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम जराखर थाना मझगुवां जिला हमीरपुर को उसी के गांव से गिरफ्तार किया, अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। 17 साल पुराने लंबित आपराधिक मामले के निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नौगाँव निरीक्षक सतीश सिंह, उनि कुलदीप सिंह जादौन चौकी प्रभारी गर्रौली, उनि एस जे खान, प्रआर अरविन्द, मनीष, राजकुमार, आरक्षक जितेन्द्र, कमल, राजकुमार, उदयपाल की भूमिका रही।








