Home डेली न्यूज़ छतरपुर की बेटी क्रांति का इंडिया-ई में हुआ चयन

छतरपुर की बेटी क्रांति का इंडिया-ई में हुआ चयन

30
0
Jeevan Ayurveda

क्रांतिकारी में लगातार सफल हो क्रांति

छतरपुर। जिले के छोटे से कस्बे घुवारा में जन्मीं महिला क्रिकेटर क्रान्ती गौड़ को अपने करियर में लगातार सफलता मिल रही हैं। पिछले दिनों जहां क्रांति का चयन डब्ल्यूपीएल की यूपी वारियर्स टीम में हुआ था, तो वहीं अब क्रांति का चयन महिला क्रिकेट की इंडिया-ई टीम में किया गया है। उनका चयन होने से न केवल छतरपुर जिले बल्कि समूचे बुंदेलखंड में उत्साह का माहौल है।छतरपुर जिले के घुवारा के एक सामान्य परिवार से निकली क्रांति इसके पहले एमपी की महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। उनके खेल को निखारने में छतरपुर क्रिकेट एसोसिएशन का बड़ा योगदान रहा, जिसने उन्हें अंडर-15 क्रिकेट में चयन के दौरान ही पहचान कर बड़े मुकाबलों के लिए चुना था। क्रान्ती गौड़ की इस सफलता पर डीसीसीए के अध्यक्ष विनय चौरसिया और सचिव राजीव बिल्थरे ने क्रांति को बधाई दी है। वहीं दूसरी ओर छतरपुर के खेल प्रेमियों में भी उत्साह की लहर है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए डब्लयूपीएल ऑक्शन में क्रांति को यूपी वारियर्स ने अपनी टीम के लिए उनके बेस प्राइज 10 लाख में खरीदा था और वे देश में होने वाले महिला क्रिकेट के सबसे चमकीले आयोजन में भी यूपी वारियर्स की ओर से खेलती नजर आएंगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here