
छतरपुर। रविवार की सुबह 9 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक दुकानदार के साथ कुछ लोग घसीट कर लात घूसों से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत बड़ी बगराजन के रहने वाले राहुल पिता छोटे कुशवाहा बगराजन के पीछे फोरलाइन हाइवे पर किराना की दुकान संचालित करता है। शुक्रवार की रात 8 बजे वह दुकान पर बैठा था तभी सुधीर पांडे अपने 15 दोस्तों के साथ दुकान पर पहुंचा और उसने सिगरेट मांगी, राहुल ने उसे सिगरेट देने के बाद जब पैसे मांगे तो सुधीर पांडे ने राहुल के साथ गाली गलौज करते हुए दुकान से घसीटते हुए बाहर निकाला और उसके साथ लात भूतों से मारपीट कर दी। और दुकान में रखे 4500 रुपये उठा लिए उसके बाद राहुल को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कमरे में मारपीट की घटना रिकॉर्ड हो गई। राहुल ने मारपीट की घटना की जानकारी परिजनों को दी उसके बाद शनिवार की रात 9:00 बजे राहुल ने मारपीट की घटना की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की है। जब सिटी कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो रविवार की सुबह 9:00 बजे मारपीट की घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जो आप शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।राहुल ने बताया कि सुधीर पांडे रात में अपने दोस्तों के साथ दुकान पर सिगरेट पीने आया था मैने उसे सिगरेट दी। पैसे मांगे तो उसने मुझे गाली गलौज करते हुए घसीट कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत थाने में की। लेकिन थाना पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि रात में मारपीट की शिकायत थाने में की गई है। जिसकी जांच पड़ताल पुलिस के द्वारा की जा रही है जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।









