
जंजीर से बंधी थी लाशें, लड़की एक दिन पहले हुई थी लापता
छतरपुर। जिले के लवकुश नगर में युवक-युवती के अधजले शव मिले हैं। शव प्रेम सागर तालाब के पास वाली पहाड़ी पर पेड़ पर जंजीर से बंधे थे। एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि युवती की पहचान अभिलाषा (26) के रूप में हुई है। वह लवकुश नगर की रहने वाली थी जबकि युवक गौरीहार क्षेत्र के खड्डी गांव का रहने वाला है। अभिलाषा शनिवार से लापता थी। अभिलाषा के 2 बच्चे हैं। वह ससुराल से विवाद करके मायके लवकुशनगर आई थी। शनिवार शाम को बाजार जाने का कहकर घर से निकली थी। लौटकर नहीं आई। इसके बाद परिजन ने रविवार सुबह गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।मां ने छोटू नाम के युवक पर जताया शकपुलिस ने बताया कि युवती की मां ने आज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा कि मेरी बेटी गौरिहार थाना क्षेत्र के खड्डी ग्राम का रहने वाले युवक छोटू मिश्रा (26) से बात करती है। हो सकता है वही मेरी बेटी को ले गया हो।









