Home डेली न्यूज़ भाइयों की कलाइयों पर आज सजेगा बहना का प्यार, दोपहर डेढ़ बजे...

भाइयों की कलाइयों पर आज सजेगा बहना का प्यार, दोपहर डेढ़ बजे बाद बधेगीं रखीपर्व को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़

33
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज हर्ष के साथ मनाया जाएगा। हालांकि सुवह से भद्रा नक्षत्र लग जाने से दोपहर डेढ़ बजे के बाद शुभ मुहूर्त में बहिने अपने भाइयों की कलाई में राखी बंधेगी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर रविवार को बाजार में खूब रौनक रही। बहनों ने अपने भाइयों के लिए भिन्न भिन्न प्रकार की राखी,मिठाई और नारियल की खरीदी की गई तो वहीं भाईयों ने भी बहनों के लिये तमाम प्रकार के उपहार खरीदे। बाजार में बच्चों व बड़ों के लिए रंग बिरंगी तरह-तरह की राखियां दूकानों में सजाई गई लेकिन त्योहार पर भी महंगाई का असर देखा गया। भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर भरी उत्साह नजऱ आ रहा है। पर्व के एक दिन पहले रविवार को शहर में राखियों एवम् मिठाइयों की सजी दुकानों पर लोगों की भीड लगी रही शहर के मैन बाजार, बस स्टैंड, डाकखाना चौराहा, कोठी चौराहा ईसानगर चौराहा सहित में रंग बिरंगी राखियों की सजी दुकानों पर बहनों ने भाईयो के लिए राखी मिठाई नारियल और कपड़ो की खरीददारी की भाई-बहन के प्रेम व स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व आज उत्साह से मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधेगी तो भाई भी अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेकर उपहार देंगे।बस स्टैंड पर यात्रियों की लगी रही भीड़रक्षाबंधन पर्व के चलते आने जाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा देखा गया जहा सड़कों पर दो पहिया और चार पहिया गाडियों की कतार लगी रही तो वही शहर के बस स्टैंड पर यात्रियो का हुजूम लगा रहा बस बस स्टैण्ड पर लगते ही खचाखच भर जाती थी। जो अपने समय के पहले ही स्टैण्ड से रवाना होती रही तो रक्षाबंधन पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर जगह जगह यात्रियों का तांता लगा रहा वहा से गुजारने वाले छोटे बड़े वाहनों के साथ यात्री बसे भी ओवरलोड भरी हुई सड़को पर दौड़ती नजर आईं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here