
छतरपुर। जीवन के विशेष अवसरों पर रक्तदान कर किसी की सहायता करना मानवता की निशानी है यही सच्ची नर से नारायण की सेवा है। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने जानकारी देते हुए बताया ओमप्रकाश शुक्ला उम्र 65 वर्ष हाथ में इन्फेक्शन हो जाने के कारण सर्जरी हेतु ब्लड की आवश्यकता थी। यह जानकारी आपाजी ब्लड ग्रुप के माध्यम से समाजसेवी विपिन अवस्थी को दी गई। उन्होंने तुरंत बिना विलंब किए आकर रक्तदान कर पीडि़त की सहायता की। उन्होंने अपने संदेश में बताया की वैसे तो हर जन्मदिन पर जीवन का एक साल कम हो जाता है लेकिन ऐसे अवसरों पर रक्तदान कर किसी की मदद करने से आत्मिक प्रसन्नता मिलती है व जीवन सार्थक हो जाता है। पीडि़त के परिजनों ने विपिन अवस्थी का आभार व्यक्त किया।









