Home डेली न्यूज़ धार्मिक गीतों पर नाचते हुए बागेश्वर धाम पहुंचा भक्तों का जत्था

धार्मिक गीतों पर नाचते हुए बागेश्वर धाम पहुंचा भक्तों का जत्था

39
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम कैंड़ी से भक्तों का एक जत्था शनिवार को धार्मिक गीतों पर नाचते हुए बागेश्वर धाम पहुंचा। बताया गया है कि कैंड़ी के करीब ढाई सैकड़ा ग्रामीणों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और भारत हिंदू राष्ट्र बने की कामना को लेकर इस पदयात्रा का आयोजन किया है। ग्रामीण धर्मेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि यह पदयात्रा ग्राम कैंड़ी के प्रसिद्ध इमला वाले हनुमान मंदिर से शुक्रवार की शाम को 6 बजे प्रारंभ हुई थी, जिसमें गांव के महिला-पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हैं। यात्रा के दौरान भक्त डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर थिरकते रहे तथा शनिवार की सुबह 6 बजे बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी ग्रामीणों ने इस पदयात्रा का आयोजन किया था। जहां सभी ने बागेश्वर बालाजी सरकार के दर्शन कर माथा टेका। वहीं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने स्वयं सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए उनका स्वागत किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here