
लवकुशनगर। थाना क्षेत्र में गत 6 अगस्त को एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की थी, जिन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत सेन ने बताया कि लवकुशनगर निवासी प्रकाश पुत्र देवीदीन अहिरवार उम्र 31 साल और ग्राम रेखा निवासी भरत पुत्र मातादीन अनुरागी उम्र 21 साल द्वारा फरियादी के साथ गुंडागर्दी करते हुए पैसों की मांग की गई थी। जब फरियादी ने पैसे नहीं दिए तो उक्त दोनों ने फरियादी के साथ मारपीट कर दी। मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 119(1), 115(2), 351(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।








