Home डेली न्यूज़ फरार शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरार शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

107
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मई 2024 में ओरछा रोड थाना पुलिस द्वारा ट्रैक्टर से शराब तस्करी किए जाने की सूचना पर कार्रवाई की थी। कार्रवाई में पुलिस ने ट्रैक्टर सहि?त 234 लीटर अवैध शराब तो जब्त कर ली थी लेकिन तस्करी करने वाले दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। तभी से पुलिस दोनों तस्करों की तलाश कर रही थी, परिणाम में स्वरूप जुलाई माह में पुलिस ने अलग-अलग दिनांक को दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव ने बताया कि 6 मई 2024 को की गई कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर आकाश चौहान पिता महेन्द्र सिंह चौहान उम्र 25 साल और अंकित खंगार पिता विश्वनाथ उम्र 20 साल दोनों निवासी ग्राम हमा पुलिस को चकमा देकर भाग गए थे। दोनों के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आकाश चौहान को गत 4 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था जबकि अंकित खंगार को रविवार को महोबा रोड से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी अंकित खंगार के विरुद्ध मारपीट, एससी-एसटी एक्ट एवं अवैध शराब के अपराध पहले से भी दर्ज है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here