Home डेली न्यूज़ यात्री बस के सामने आ गई चार साल की बच्ची, मौके पर...

यात्री बस के सामने आ गई चार साल की बच्ची, मौके पर मौत

51
0
Jeevan Ayurveda

ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने दी समझाइश

नौगांव। शहर के पलेरा-टीकमगढ़ स्टेट हाइवे पर बारात लेने जा रही एक बस के सामने 4 वर्षीय बच्ची के अचानक से आ जाने के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बच्ची के कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करने वाली बस के द्वारा ही मृत बच्ची के शव को सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर टीम ने मौत की पुष्टि कर दी। घटनास्थल पर पुलिस बल को तैनात कर दिया। वहीं अन्य पुलिस कर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर पंचनामा बनाते हुए कार्रवाई की गई। वहीं शाम 7 बजे हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया जिसके बाद लगभग आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइस देते हुए जाम खुलवाया।जानकारी के मुताबिक धौर्रा से महोबा चलने वाली नबाब ट्रेवल्स कंपनी महोबा की बस क्रमांक यूपी 95 टी 8582 रविवार की शाम 6 बजे के लगभग किसी शादी समारोह के यात्रियों को लेने पलेरा रोड से गुजर रही थी, तभी ठठेवरा गांव निवासी परमलाल अहिरवार की 4 वर्षीय बच्ची मोनिका पलेरा रोड पर स्थित सरकारी स्कूल के पास खड़ी थी, जब यहां से बस गुजरी तभी बच्ची मोनिका ने दौड़ लगा दी। जिसके चलते चालक ने बस को कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका, और बस बच्ची को कुचलते हुए ऊपर से निकल गई। जिससे मौके पर ही दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई तो वहीं बस चालक ने भी मानवता दिखाते हुए बस को रोक कर तुरंत ही बच्ची को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी।ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जामबस की टक्कर से बच्ची की मौत के बाद एक तरफ पुलिस अस्पताल में कार्रवाई कर रही थी तो वहीं दूसरी तरफ शाम 7 बजे के लगभग हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने पलेरा स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर आवागमन बाधित हो गया। जिसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। मार्ग पर जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया जिसके बाद जाम खुला और आवागमन शुरू हो सका।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here