
11 लोगों पर मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
छतरपुर। गुलगंज थाना अंतर्गत ग्राम मऊखेरा के रहने वाले एक यादव परिवार पर रात में सोते समय पुरानी बुराई को लेकर कुछ लोगों द्वारा लाठी-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया जिसमें पति-पत्नि घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने 11 लोगों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।मऊखेरा के रहने वाले जीवनलाल यादव ने बताया कि विगत रोज वह अपनी बहू की विदा कराकर वापस घर लौटा था। घर से वह रात्रि में अपने खेत पर बने कमरे में पत्नि गुलाबबाई के साथ सोने के लिए चला गया था। रात्रि करीब डेढ़ बजे लखन यादव, देवी यादव, चूरामन यादव, अनंतराम यादव, बलू यादव, भूपत यादव, भागीरथ यादव, गोविंदी यादव, चिंटू यादव, कलू यादव एवं अजय यादव ने सोते समय लाठी, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में जीवनलाल एवं उसकी पत्नि गुलाबबाई को चोटें आयी हंै। पीडि़तों के चिल्लाने पर पास में ही सो रहे जेठ मथुरा यादव एवं बड़ा लड़का धनप्रसाद, मझला लड़का रामकुमार यादव आ गए। परिवार के अन्य सदस्यों को आता देख आरोपीगण मौके से भाग गए। घायलों को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने 11 आरोपियों पर धारा 331(6), 191(2), 191(3), 190, 296, 115(2), 118(1), 351(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीडि़त जीवनलाल ने बताया कि आरोपियों से चुनावी बुराई है जिसके चलते पहले भी उनकी रिपोर्ट की जा चुकी है।इनका कहना-गुलगंज थाना क्षेत्र में रात्रि में मारपीट की घटना सामने आयी है। थाने में तत्काल एफआईआर रजिस्टर की गई है। टीमें तत्काल रवाना कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 11 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।अगम जैन, एसपी, छतरपुर









