
पीताम्बरा मंदिर परिसर में 21 पौधे रोपकर किया अभियान का शुभारंभ
छतरपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर चलाये जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान में जिला सेन समाज भी अपनी भागीदारी निभाने के लिए संकल्प लेकर इस वर्ष जिले में 101 पौधों को रोपण कर उनकी देखभाल की योजना बनाई गई है। इसी तारतम्य में अभियान का शुभारंभ सटई रोड स्थित माँ पीताम्बरा मंदिर परिसर में 21 पौधे रोपकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माँ पीताम्बरा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ट अधिवक्ता योगेन्द्र प्रताप सिंह बुन्देला, मंदिर के पुजारी द्वय बृजेश शर्मा, कल्लू महाराज,मुनीश श्रीवास्तव, प्रताप नवयुवक संघ एवं पर्यावरण वाहिनी के अध्यक्ष प्रदीप सेन,रवि राजा, मुख्य रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम के जिला सेन समाज के अध्यक्ष हेमराज वर्मा ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगेन्द्र प्रताप सिंह बुन्देला द्वारा मंदिर में अतिथियों माँ पीताम्बरा देवी की पूजा अर्चना, पौधों का पूजन एवं कन्या पूजन के साथ किया गयाद्य पुजारी बृजेश महाराज ने वेद मंत्रों के साथ एक-एक पौधे का रोपण कराया। हेमराज वर्मा ने बताया कि सेन समाज द्वारा जिले में निजी,सार्वजनिक एवं खाली पड़ी शासकीय संपत्ति पर वृक्षारोपण किया जाएगा। अतिथियों का स्वागत राजेन्द्र सेन द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन मुन्ना सेन ने किया।
इस अवसर पर कामता सेन, एडवोकेट नंदकिशोर ओमरे,दिलीप सेन, राजेन्द्र सेन, मुन्ना सेन, दयाराम सेन, पूरनलाल सेन, हरि सेन, अन्नू सेन, आशीष सेन, राजकुमार सेन, श्रीमती गीता वर्मा, हेमलता सेन, राखी सेन, स्वाती सेन, प्रिन्सी, प्रगति, वैष्णवी, नैतिक, भानू, मनु सेन सहित अनेक सामाजिक बन्धु उपस्थित रहे।








