
महिला पर जेसीबी चढ़ाने का प्रयास, एसपी ऑफिस पहुंचा परिवार
छतरपुर। राजनगर थाना अंतर्गत ग्राम ललगुवां में पाल परिवार की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत पीडि़त परिवार ने सोमवार को एसपी से की है।जानकारी के अनुसार खजुराहो के प्रेमनगर कॉलोनी में रहने वाले रघुवर पाल ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम ललगुवां में उसकी खेती की जमीन है जो राजस्व रिकार्ड में उसके नाम दर्ज है। रघुवर ने बताया कि उक्त भूमि पर गोकरन दुबे तनय धर्मदास दुबे नि. डहर्रा थाना राजनगर हाल निवास रविन्द्र कॉलोनी खजुराहो द्वारा गाली-गलौच करते हुए जेसीबी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि आरोपी क्षेत्र का भू माफिया गुण्डा एवं दबंग अपराधी है। वह अक्सर गरीब लोगों की जमीन पर अपने बाहुबल से अवैध तरीके से कब्जा कर भूमियों पर कब्जा लेता है। पीडि़त ने बताया कि उसने अपनी जमीन पर फसल बोयी थी उसकी और आरोपी की जमीन के बीच में 20 फुट की सड़क है फिर भी वह अवैध तरीके से पीडि़त की जमीन पर कब्जा कर चाह रहा है। आरोपी द्वारा आवेदकगणों के विरूद्ध साजिश रचकर परिवार के लोगों के ऊपर झूठा प्रकरण दर्ज करा दिया गया है जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। आरोपी पूर्व में भी पीडि़त के परिवार की गाली-गलौच करते हुए जान से मारने एवं जमीन छीन लेने की धमकी दे रहा है। पीडि़तों ने एसपी से शिकायत करते हुए दबंग गोकरण दुबे पर कार्यवाही करने की मांग की है।









