Home डेली न्यूज़ समाजसेवियों ने मानस सम्मेलन में आए संतों का लिया आशीर्वाद

समाजसेवियों ने मानस सम्मेलन में आए संतों का लिया आशीर्वाद

33
0
Jeevan Ayurveda

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के मोटे के महावीर मंदिर परिसर में श्री रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर रोड बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हो रहे हैं। यहां महावीर दास जी ब्रह्मचारी (पारीक्षा धाम) द्वारा प्रवचन तथा श्री शिवानी दीदी द्वारा रामकथा सुनाई जा रही है। बीते रोज की आरती कॉन्फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, कैट के जिलाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, डॉ केके तिवारी, उनकी धर्मपत्नी डॉ रेखा शर्मा, डॉ जगदीश पटेल, आशीष तिवारी बांके आदि ने की। वहीं कैट जिलाध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने महावीर दास जी ब्रह्मचारी (पारीक्षा धाम) और श्री शिवानी दीदी का शॉल-श्रीफल से सम्मान करते हुए आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि गत 4 नवंबर से प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक संतों के प्रवचन आयोजन स्थल पर हो रहे हैं, जिसमें महावीर दास जी ब्रह्मचारी (पारीक्षा धाम), सुश्री शिवानी दीदी, राजकुमार उदैनिया, राघवेन्द्र शरणदास रामायणी एवं पंडित देवनाथ पाठक के प्रवचन धर्मप्रेमियों को सुना रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ विनोद रावत एवं श्री मोटे के महावीर मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का आनंद भक्तप्रेमी 10 नवंबर तक ले सकेंगे। 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से हवन-पूजन और दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा। डॉ रावत ने उक्त धार्मिक कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यलाभ कमाने का आग्रह किया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here