Home डेली न्यूज़ कैंप में छात्र-छात्राओं ने की जंगल अनुभूति

कैंप में छात्र-छात्राओं ने की जंगल अनुभूति

27
0
Jeevan Ayurveda

राम कुंड निवार में मप्र इको पयर्टन बोर्ड एवं वन विभाग ने लगाया अनुभूति कैंप

बकस्वाहा। वन परिक्षेत्र बकस्वाहा अंतर्गत बुधवार को सिद्ध क्षेत्र राम कुंड निवार में अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकस्वाहा,सी एम राइज स्कूल बकस्वाहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सुनवाहा की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम एस डी ओ रामकुमार वन परिक्षेत्र अधिकारी लव प्रताप सिंह पर्यावरण मित्र महेंद्र साथी सी एम राइज स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र ताम्रकार एवं संबंधित विद्यालयों के शिक्षक, मुकेश रावत, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही। इस दौरान वन व वन्य प्राणियों के साथ प्रकृति का परिचय आदि बारे में बताया गया। कैंप में प्रतियोगिताएं, गीत गायन, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी लव प्रताप सिंह द्वारा बच्चों को जंगल का भ्रमण कराते हुए जंगल में वन्य प्राणी अपना जीवन कैसे व्यतीत करते हैं इस बारे में बताया गया और वह अपना भरण-पोषण और वन्य प्राणी अपने बच्चों को कैसे दूसरों बड़े जानवरों से सुरक्षित रखते हैं आदि की जानकारी दी गई। वहीं बच्चों द्वारा कई खेल खेले गए, बच्चों ने चित्रकला में भाग लेकर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को वन परिक्षेत्र अधिकारी लव प्रताप सिंह एवं एस डी ओ रामकुमार द्वारा शील्ड वितरित की गई। वहीं कार्यक्रम में विनोद तिवारी,राज बिहारी रावत श्रीनिवास दुबे शीत कुमार महेंद्र गुप्ता,सोनू जैन के साथ अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहा।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here