Home डेली न्यूज़ धूमधाम से मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती, समाज की बैठक संपन्न

धूमधाम से मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती, समाज की बैठक संपन्न

29
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। आज से एक माह बाद यानी कि 3 अक्टूबर 2024 को महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाए जाने के संदर्भ में गत रोज अग्रवाल समाज की बैठक हुई, जिसमें समाज के लोगों ने अपने-अपने सुझाव देकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कराई। बैठक में जयंती कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। आयोजन के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल मेला और नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाने का सुझाव रखा गया जिस पर सभी ने सहमति प्रदान की। मीटिंग के बाद महाराजा अग्रसेन की महाआरती की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष नारायण अग्रवाल ने की। उनके अलावा बैठक में समाज के तमाम महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here