Home डेली न्यूज़ सोमवती अमावस्या पर मतंगेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सोमवती अमावस्या पर मतंगेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

36
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। सोमवती अमावस्या के अवसर पर नगर के मतंगेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए भक्तों ने बम-भोले के जयकारे लगाते हुए जल चढ़ाया। वहीं दूसरी ओर सोमवती अमावस्या के मौके पर मातृशक्ति ने वट वृक्ष की परिक्रमा की। नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी एवं सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने मंदिर परिसर में जल व्यवस्था कराई, साथ ही पुलिस व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हरि महाराज के सानिध्य में किया गया। भगवान के दर्शन करने पहुंचे हजारों भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि हरि महाराज के सानिध्य हर अमावस्या को मतंगेश्वर मंदिर में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, उसी क्रम में इस अमावस्या पर भी भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में समाजसेवी कमलनयन अवस्थी, नीतेश उर्फ गोलू यादव नांद, नरेंद्र सिंह परिहार, अर्जुन पांडे आदि ने सहयोग किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here